Translate


Government Scheme For Women - Govt Scheme For Girl

लड़कियों और महिलाओं के लिए सरकारी योजनाए

             लड़कियां हमारे देश का भविष्य है। India Census  2011 के मुताबिक हर 1000 पुरुषो में 940 महिलाएं है। हालांकि महिलाओंकी population भारत में  कम है, पर हमारे देश की प्रगति में  महिलाओं का बड़ा योगदान है। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, एवं समानता के लिए भारत सरकार ने राज्यों के साथ मिलकर बालिकाओं के लाभ में कई योजनाएँ और नीतियों को शुरू किया है। 

government scheme for women
Photo by Shifaaz shamoon on Unsplash

             यहाँ में Government scheme for women  की लिस्ट दे रहा हूँ जिनसे आपको परिचित होना आवश्यक है।  कि आप इस जानकारी को प्राप्त कर के अपनी या कोई ज़रूरतमंद लड़की की मदद कर सके। 

Government schemes for women's empowerment in India

1 ) CBSE Merit Scholarship Scheme - सीबीएसई मेरिट छात्रवृत्ति योजना  (Single  Girl  Child )

             सीबीएसई की इस योजना का उद्देश्य बालिकाओ को छात्रवृत्ति (Scholarship ) देना है जो अपने माता - पिता की एकमात्र संतान है। अपनी बेटी को पढ़ाने और उसके जीवन को उज्जवल बनाने के माता  पिता के प्रयासों को बाठवा देना और सहायता प्रदान करना इसका उद्देश्य है। 

योजना के लाभ :-
  • लाभार्थी लड़कियों की बारहवीं कक्षा में 50% या अधिक अंकों से   पदोन्नति के अधीन उनके बैंक खाते में रु. 500 प्रति माह (रु. 500/month) दो साल (12th class) तक  दिए जायेगे।
कौन अप्लाई कर सकता है ? :-
  • विद्यार्थिनीने 10th class  में 60% या अधिक अंक प्राप्त किये होने चाहिए और 11th  या 12th  class  में अभ्यास कर रही हो।
  • Tuition Fees  र. 1500 से अधिक नहीं होनी चाहिए और आगे के दो साल तक शिक्षण शुल्क 10 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि नहीं होनी चाहिए। 
कैसे Apply  करे? :-
  • इस Government scheme for girl के लिए पूरी जानकारी पाने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। 

2 ) Sukanya Samridhhi Yojana - सुकन्या समृद्धि योजना

             सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सर्कार द्वारा जनवरी 2015 में शुरू की गई थी। यह एक बचत खाता की Govt scheme for girl है जो "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ " अभियान के अंतर्गत आती है। इसका उद्देश्य लड़कियों की उनके भावी के लिए की जाने वाली बचत करना है , जो उन्हें अपने भविष्य में शिक्षण, व्यवसाय या शादी के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकती है। 

योजना के लाभ :-
  • सबसे अधिक ब्याज दर - वित्तीय वर्ष के लिए त्रैमासिक ब्याज भुगतान होता है।  दूसरे छोटे Saving  Scheme  की तुलना में सबसे अधिक ब्याज मिलता है। 
  • न्यूनतम Investment - सालाना सिर्फ 1000 की न्यूनतम निवेश और महत्तम 1.5 लाख की अनुमति।
  • यह योजना सबसे अधिक Tax  Deduction का लाभ देती है।  
कौन अप्लाई कर सकता है ? :-
  • लड़की की उम्र 10 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 
  • मुख्य खाता धारक लड़की के जॉइंट होल्डर में माता पिता होने चाहिए।
कैसे Apply  करे? :-
  • निचे दी गई लिंक में उन बैंको की लिस्ट दी गई है जो Sukanya Samridhhi Yojana का लाभ प्रदान करती है। नजदीकी बैंक में जा कर आप यह योजना के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते है। 
Smiling Girl Govt Scheme For Girl
Photo by Loren Joseph on Unsplash

3 ) Mukhyamantri Rajshree Yojana  - राजस्थान  

             बालिका के समानता के लिए, शिशु मृत्यु दर को कम करने, भ्रूण हत्या को रोकने , मातृ मृत्यु दर में कमी लाने, लिंग भेद को रोकने और महिलाओ के प्रति समाज में जागृतता लाने Rajasthan सरकार ने मुख्यमंत्री राजश्री योजना शुरू की है। जिसके तहत 

 योजना के लाभ :-
  • लड़की के जन्म से लेकर १२वीं तक उसकी पढाई, उसके स्वास्थ्य और उसके लालन-पालन के लिए रु. 50000 तक की आर्थिक सहाय प्रदान की जाती है। 
  • जन्म के समय = र. 2500 
  • एक वर्ष के टीकाकरण समय = रु. 2500 
  • 1st Standard में प्रवेश पर = रु. 4000 
  • 6th Standard  में प्रवेश पर = रु. 5000 
  • 10th Class  में प्रवेश समय = रु. 11000 
  • 12th  Class में उत्तीर्ण होने पर = रु. 25000 
कौन अप्लाई कर सकता है ? :-
  • बच्ची का जन्म राजस्थान में हुआ होना चाहिए। 
  • जिनका जन्म 1 जून 2016 और उसके बाद हुआ हो। 
  • पूरी Details जानने के लिए निचे दिए गई लिंक पर क्लिक करें। 
कैसे Apply  करे? :-
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए नजदीकी सरकारी सेवा केंद्र की तापस करे , कलेक्टर कार्यालय , ग्राम पंचायत, या जिल्ला परिषद् का भी संपर्क कर सकते है।  

4 ) Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana - बिहार 

             बिहार सरकार के द्वारा BPL  परिवारों की बच्चियों के  लिए आर्थिक सहाय देने मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना शुरू की है। Sex  Ratio को सुधारने, Birth  रजिस्ट्रेशन (जन्म पंजीकरण  ) की प्रक्रिया को बढ़ावा देने, और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के उद्देश्य से यह सहायिक योजना की शुरआत की गई है। 

योजना के लाभ :-
  • BPL - Below  Poverty  Line गरीबी रेखा के निचे के Families  की पहली दो लड़कियों के लिये आर्थिक सहायता दी जाती है। 
  • इस  Govt scheme for girl का मुख्य आकर्षण यह है की लाभार्थी लड़की को समेकित राशि उसके वयस्क होने के बाद मिलेगी। 
  • लड़की के जन्म के १ साल के भीतर ही जन्म पंजीकृत कर, प्रमाणपत्र दिखने के बाद रू. 2000 दिए जायेगे। 
कौन अप्लाई कर सकता है ? :-
  • शर्त यह है की BPL  परिवार की सिर्फ पहली दो लड़किया ही इस योजना का लाभ उठा सकती है। 
  • लड़की का जन्म November 2007 के बाद हुआ होना चाहिए। 
  • जन्मी के पहले साल के अंदर ही जन्म पंजीकरण किया होने चाहिए। 
  • यदि बालिका की मृत्यु हो जाती है तो , राशि को Women Development Corporation, Patna (पटना) को दिया जाना पड़ेगा। 
कैसे Apply  करे? :-
  • लाभ लेने के लिए पास के आंगनवाड़ी Center का संपर्क करे।  Apply करने की पूरी प्रक्रिया की वेबसाइट  link  निचे दी गई है। 

 5 ) Ladli  Laxmi  Yojana - मध्य प्रदेश 

             Girl Child के प्रति सामाजिक सकारात्मकता को जगाने , Women's Empowerment in India को बढ़ावा देने, Gender Ratio (लिंग अनुपात) में सुधार, बालिकाओं की शैक्षणिक और स्वास्थ्य को सुधरने तथा उनके कुशल भविष्यको ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश सरकार ने April 2007 से लाड़ली लक्ष्मी योजना Launch की है। 

योजना के लाभ :-
  • लाभार्थी लड़की के नाम पर रु. 6000 के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र लगातार अगले पांच साल तक ख़रीदे जायेंगे। 
  • 6th Standard  में प्रवेश पर = रु. 2000
  • 9th Standard  में प्रवेश पर = रु. 4000 
  • लड़की के 12th Class में आने पर और 21 साल के होने पर बाकि की राशि को दिया जायेगा, यदि नजर में रखते हुए की लड़की की शादी उसके 18 साल होने के बाद हुई होनी चाहिए।
कौन अप्लाई कर सकता है ? :-
  • जिन लड़की के माता पिता Madhya Pradesh के निवासी हो और आयकर दाता न होने चाहिए। 
  • लाभार्थी आंगनवाड़ी केंद्र में नियमित जाता होना चाहिए। 
  • बच्ची के जन्म के  ही योजना के लाभ पाने के लिए Apply करना पड़ेगा। 
कैसे Apply  करे? :-
  • नजदीकी आंगनवाड़ी सेंटर पर जाके तपास करे।  या इस लिंक पर क्लिक करे 
girls sitting in government classroom Govt Scheme For Girl
Photo by jaikishan patel on Unsplash

6 )  Vahali  Dikri Yojana  - गुजरात 

          व्हाली दीकरी योजना यानि की Beloved Daughter Scheme - का शुभारंभ गुजरात के माननीय Chief Minister श्री विजयभाई रुपानी द्वारा साल 2019 में किया गया। Government schemes for women's empowerment in India में इस योजना का महत्वपूर्ण स्थान है। 
इस योजना में लड़की के जन्म से लेकर शिक्षा पूर्ण करने तक और शादी होने तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह एक कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ सशक्त अभियान के स्वरुप है। 

योजना के लाभ :-
  • यह लाभ घर की पहली दो लड़कियों के लिए है। 
  • 1st Class  में दाखिला लेने पर = रु. 4000 
  • 9th Class में प्रवेश होने पर = रु. 6000
  • लाभार्थी के 18 साल के होने पर उच्चत्तर शिक्षण और शादी के समय भी रु. 1 लाख पुरे दिए जायेगे। 

कौन अप्लाई कर सकता है ? :-
  • माता पिता गुजरात के निवासी होने चाहिए। 
  • घर की सालाना आय  रु. 2 लाख से अधिक न होनी चाहिए। 
  • बैंक Account धारक होना आवश्यक है। 
कैसे Apply  करे? :-
  • राज्य के इच्छुक वासिओ को यह Govt scheme for girl का  लाख लेने के लिए vahali dikri yojana  form भरना पड़ेगा। 
  • इसके लिए की जानकारी पाने के लिए निचे दी गई Official Website पर क्लिक करे। 
  • Gujarat India Official Website


          यह थी कुछ बड़ी ही महत्वपूर्ण List of Govt Schemes केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई हुई स्त्री सशक्तिकरण को बढ़ावा देती योजनाए। अगर आपको इस माहिती से फायदा व् लाभ हुआ है तो जरूर Comment करके  बताये। 


अगर आप किसी जरूरतमंद लड़की या उनके परिवार को यह माहिती पंहुचा सकते है तो अवश्य करके उन्हें इस माहिती से जानकार करे।  इससे उनकी आर्थिक व्यवस्था में आप भी अपना छोटा सा योगदान दे।  


Here are some Government scheme for women which you must be familiar with. That can help you and you can help any needy poor girl by providing these information to her or her parents!

Stay connected to https://top4trendz.blogspot.com/ and often visit the page for more Informative and Important Lists. Please comment if you have any any queries. I will always appreciate your valuable feedback.
(जुड़े रहें और अधिक जानकारीपूर्ण और महत्वपूर्ण सूचियों के लिए https://top4trendz.blogspot.com/  पे जुड़े रहे।  यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया Comment Box में कमेंट करे।  मैं हमेशा आपकी बहुमूल्य प्रतिक्रिया की सराहना करूंगा।)

Improve your Knowledge, Be your own Boss !

2 Comments

Please do not comment any spam links in the Comment Box.

Post a Comment

Please do not comment any spam links in the Comment Box.

Previous Post Next Post